बलरामपुर-रामानुजगंज: थाने कुसमी क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

3 Min Read



बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी घोसराडांड़ गांव में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एंड टू एंड विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

1. रूपदेव राम भगत (50), ग्राम त्रिपुरी सरनाटोली, कुसमी


2. कौषिल भगत (30), ग्राम त्रिपुरी माचाडीपा, कुसमी


3. मनोज कुमार (24), ग्राम सोमया, थाना बाराचट्टी, जिला गया, बिहार


4. जिरमल मुण्डा (56), ग्राम भगचंद, थाना आस्ता, जिला जशपुर


5. उपेन्द्र कुमार (27), ग्राम सोमया, थाना बाराचट्टी, जिला गया, बिहार


6. विन्देष्वर (45), जाति गंजहू, थाना जोरी, जिला चतरा, झारखंड


7. कृष्णा सिंह, ग्राम कुराग, थाना आस्ता, जिला जशपुर



घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 10 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रूपदेव और कौषिल भगत के खेत में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। सूचना की तस्दीकी हेतु थाना प्रभारी कुसमी एवं अनुविभागीय अधिकारी कुसमी की निगरानी में एस.एफ.एल., प्रशासन और अन्य टीमों के साथ घटनास्थल पर जांच की गई।

जांच में अवैध अफीम की खेती पाई गई, और मौके पर मौजूद सात व्यक्ति अपने नाम बताए। इसके बाद एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत कार्रवाई शुरू की गई। अफीम की जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित कुल 4,344.569 किलोग्राम बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4.75 करोड़ है।

जांच और कार्रवाई

3.67 एकड़ (1.488 हेक्टेयर) में अवैध अफीम की खेती की गई थी।

बरामद अफीम को पंचनामा एवं तौल के बाद जब्त किया गया।

मामले की एंड टू एंड विवेचना जारी है, जिसमें आर्थिक गतिविधियों की जांच भी शामिल है।

राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


प्रशासन की सख्ती

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने बताया कि जिले में अवैध अफीम या मादक पदार्थों की खेती पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी क्षेत्र में अफीम या अन्य मादक पदार्थों की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन/पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share This Article