Balodabazar News: बलौदाबाजार पुलिस की पहल, 10 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘कॉप ऑफ द मंथ’ सम्मान

Advertisement

साहसिक कार्यों, अपराध अनुसंधान और साइबर जागरूकता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया चयन

बलौदाबाजार-भाटापारा। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और बेहतर कार्यप्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सराहनीय पहल की है। जिले में अलग-अलग जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने वाले 10 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ (COP OF THE MONTH) के रूप में चुना गया है।

साहसिक कार्यों से लेकर साइबर जागरूकता तक, प्रदर्शन के आधार पर चयन

पुलिस विभाग के अनुसार, चयनित अधिकारी-कर्मचारियों ने साहसिक कार्यों, अपराधों के अनुसंधान, लंबित मामलों के निराकरण, साइबर जागरूकता और आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है।

बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने की पहल

‘कॉप ऑफ द मंथ’ पहल का उद्देश्य पुलिस बल में कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जवाबदेही को प्रोत्साहित करना है। ऐसे प्रयासों से अधिकारी-कर्मचारियों को अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने के लिए प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

पुलिस विभाग की यह पहल उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पहचान देने और अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article