रेलवे यात्री ध्यान दें: आगासोद यार्ड रिमॉडलिंग से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बीना सेक्शन स्थित आगासोद स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, जबकि कुछ को निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा।

इन ट्रेनों के बदले जाएंगे मार्ग

  • 18237 कोरबा–अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: 26 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक भोपाल–मक्सी–नागदा–मथुरा होकर चलेगी।
  • 12823 दुर्ग–निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर 2026 को कटनी–ओहन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।
  • 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस: 7 अक्टूबर 2026 को कटनी–ओहन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।
  • 22407 अम्बिकापुर–निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 8 अक्टूबर 2026 को कटनी–ओहन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।
  • 12807 विशाखापटनम–निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर 2026 को इटारसी–जबलपुर–ओहन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।

तीन घंटे देरी से रवाना होंगी ये ट्रेनें

यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। 12808 निजामुद्दीन–विशाखापटनम समता एक्सप्रेस 15 अक्टूबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।

वहीं 18238 अमृतसर–बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 14 अक्टूबर 2026 को अमृतसर से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से चलेगी।

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के रूट और समय-सारणी की ताजा जानकारी जरूर जांच लें। यात्री रेलवे की पूछताछ सेवा 139 अथवा NTES (National Train Enquiry System) के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर सकते हैं।

रिपोर्टर: अभिषेक कुमार पाण्डेय, बिलासपुर छत्तीसगढ़

Advertisement
Share This Article