थाना बागबहार के सहायक उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू बने उप निरीक्षक, स्टार सेरेमनी में हुआ पदोन्नयन

By
Advertisement
Advertisement

जशपुर, 26 मई 2026 : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ स्टार सेरेमनी कार्यक्रम, पदोन्नति की गई औपचारिक घोषणा

आज दिनांक 26.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में स्टार सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा थाना बागबहार में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू को स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।


डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

इस अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने नवपदोन्नत उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्टार सेरेमनी के दौरान उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं और इस गौरवपूर्ण क्षण की सहभागी बनीं।


पुलिस मुख्यालय आदेश के तहत हुई पदोन्नति प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के आदेश क्रमांक पु.मु./राय./ए-15/एम-3529/2026 दिनांक 18.05.2026 के परिपालन में नारायण प्रसाद साहू को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।


पुलिस सेवा में लंबा अनुभव, 1986 से लगातार सेवाएं

नारायण प्रसाद साहू वर्ष 1986 में जिला दुर्ग से पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2007 में उन्हें आरक्षक से प्रधान आरक्षक तथा वर्ष 2014 में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई।

वर्ष 2020 से वे जिला जशपुर में सहायक उप निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे थे तथा वर्तमान में थाना बागबहार में पदस्थ हैं।


कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं परिजन रहे उपस्थित

पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान नवपदोन्नत अधिकारी के परिजनों सहित रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


 

Advertisement
Share This Article