राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का अंबिकापुर एयरपोर्ट पर आगमन,

By
Advertisement

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत

मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट स्थल पर पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे।

स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर,

लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन श्री संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *