नक्सल अभियान : नारायणपुर में 15 किलो प्रेशर कुकर IED सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

Advertisement
Advertisement

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और 53वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का डम्प बरामद किया गया, जिसमें 15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर IED, देशी हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली। बम निरोधक दस्ते ने IED को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

संयुक्त सर्चिंग अभियान में मिली सफलता

विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया और आईटीबीपी 53वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार के मार्गदर्शन में 7 जुलाई 2026 को अड़िंगपार कैंप से ग्राम एडसमेटा और आसपास के जंगलों में संयुक्त एरिया डॉमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक कमांडेंट आजाद सिंह ने किया।

बरामद हुई विस्फोटक सामग्री

सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई निम्न सामग्री बरामद की गई—

  • 15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर IED (मौके पर सुरक्षित निष्क्रिय)
  • स्थानीय स्तर पर निर्मित रॉकेट लॉन्चर – 1
  • देशी 51 मिमी मोर्टार राउंड – 16
  • देशी 84 मिमी रॉकेट लॉन्चर राउंड – 5
  • देशी 40×46 मिमी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर राउंड – 10
  • .303 राइफल के कारतूस – 8
  • सामरिक पाउच – 4

बम निरोधक दस्ते ने किया IED निष्क्रिय

बरामद 15 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED को बम निरोधक दस्ते ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। अभियान के बाद संयुक्त टीम सुरक्षित अड़िंगपार कैंप लौट आई।

नक्सल विरोधी अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलमुक्त घोषित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नारायणपुर जिले में सघन सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन और नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Advertisement
Share This Article