आल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता देहरादून में अनन्या तिवारी ने दी शानदार प्रस्तुति, जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

Advertisement

जांजगीर-चांपा। कत्थक आर्ट्स द्वारा देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न शहरों से प्रतिभाशाली कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस भव्य आयोजन में जांजगीर की होनहार छात्रा *अनन्या तिवारी* ने अपनी शानदार कत्थक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने *जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया*। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति को निर्णायकों ने भी सराहा और उन्हें विजेता घोषित किया गया।

अनन्या तिवारी *हसदेव पब्लिक स्कूल* की कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है।

अनन्या तिवारी के पिता फणीश तिवारी एवं माता अन्नपूर्णा तिवारी हैं, जिन्होंने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अनन्या ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जांजगीर-चांपा जिले का मान बढ़ाया है।

स्थानीय स्तर पर उनकी इस सफलता को कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Share This Article