Ambikapur Road Accident : नागाडांड के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, बड़ा हादसा टला

Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर। मैनपाट–अंबिकापुर मार्ग पर नागाडांड के समीप शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय कार में दो युवतियों सहित तीन लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार मैनपाट की ओर से अंबिकापुर आ रही थी। नागाडांड के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार सड़क किनारे पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से पलटी हुई कार को बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।

Advertisement
Share This Article