सकरी में नंदी बाबा पर धारदार हथियार से हमले का आरोप, गौसेवकों ने देर रात पहुंचकर किया उपचार

Advertisement

अभिषेक कुमार पाण्डेय

रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़

घायल नंदी की हालत देखकर मौके पर पहुंची गौसेवक टीम, घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में एक नंदी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बिलासपुर गौ सेवा धाम की गौसेवक टीम देर रात मौके पर पहुंची और घायल नंदी की सेवा-सुश्रुषा करते हुए आवश्यक उपचार किया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

बताया गया कि नंदी के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद सकरी क्षेत्र के प्रभारी संजय गोदनी, शुभम मिश्रा और छतौना टीम के प्रह्लाद सहित अन्य गौसेवक मौके पर पहुंचे। टीम ने घायल नंदी की स्थिति का जायजा लिया और उपचार की व्यवस्था की।

अज्ञात व्यक्ति पर हमले का आरोप

गौसेवकों के अनुसार नंदी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया है। हालांकि, हमले की वास्तविक परिस्थितियां और आरोपी की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट दर्ज, आरोपी की तलाश की मांग

घटना के संबंध में संजय गोदनी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गौसेवकों ने पुलिस से मामले की जांच कर हमले के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

पशु क्रूरता रोकने की अपील

गौसेवकों ने लोगों से अपील की है कि पशुओं के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या क्रूरता न करें। यदि किसी पशु के साथ मारपीट या घायल होने की घटना सामने आती है तो तत्काल पुलिस अथवा संबंधित गौसेवा टीम को इसकी सूचना दें, ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके।

Share This Article