रायपुर । हत्या के मामले में सेंट्रल जेल रायपुर में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते शनिवार को पुलिस को चकमा देकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर से फरार हो गया था। फरारी की खबर लगते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को अंततः एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कैदी के भागने के बाद रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीमों ने मिलकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। रेलवे स्टेशनों पर सख्त निगरानी रखी गई और इसी सक्रियता के चलते आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।
इस संयुक्त अभियान में आईजी आरपीएफ मुन्नवर खुर्शीद, रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह, दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल, एसपी जीआरपी श्वेता सिन्हा और रायपुर पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश सोरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान शामिल रहे।
फिलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि आरोपी किस तरह से अस्पताल से फरार होने में सफल हुआ और इसमें किनकी लापरवाही रही।
AIIMS रायपुर से फरार हत्या का आरोपी कैदी ट्रेन से दबोचा गया
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Leave a Comment


