Agrawal Samaj: 3-4 अक्टूबर को होगा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव, संस्कृति-प्रतिभा और युवा शक्ति का दिखेगा संगम

Advertisement

रोजेबे रिसॉर्ट में दो दिवसीय आयोजन, बच्चों और युवाओं की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

रायपुर। अग्रवाल समाज की परंपरा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से 3 और 4 अक्टूबर 2026 को श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अग्रवाल सभा कचना विधानसभा मोहल्ला समिति की ओर से आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम रोजेबे रिसॉर्ट, रायपुर में होगा।

महोत्सव के दौरान बच्चों और युवाओं के लिए सांस्कृतिक, रचनात्मक, बौद्धिक और स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने के साथ संस्कार और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर देना है।

बच्चों और युवाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं

आयोजकों के मुताबिक महोत्सव में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं को ध्यान में रखकर अलग-अलग गतिविधियां रखी गई हैं। इनके माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता, कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

आयोजन में सनातन संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक संस्कारों को विशेष महत्व दिया गया है। आयोजकों का कहना है कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और समाज की गौरवशाली विरासत से जोड़ना महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है।

‘धर्मक्षेत्र’ से ‘सनातन सुर’ तक दिखेगी विविधता

महोत्सव के कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति और परंपरा की अलग-अलग झलक देखने को मिलेगी।

  • ‘धर्मक्षेत्र’ के जरिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
  • ‘Script to Stage’ में बच्चे और युवा अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
  • ‘सनातन सुर’ में भारतीय संगीत और परंपरागत स्वर-शैली की प्रस्तुतियां होंगी।
  • ‘कल्पना की उड़ान’ बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देगा।
  • ‘मसालों का गुलदस्ता’ के माध्यम से भारतीय खान-पान और सांस्कृतिक विविधता को सामने लाया जाएगा।

योग और फिटनेस पर भी रहेगा फोकस

महोत्सव में मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य को भी महत्व दिया गया है। ‘योग स्पंदन’ कार्यक्रम के जरिए योग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा।

वहीं ‘Youth Fitness’ के माध्यम से युवाओं को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। समाज के प्रतिभावान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

विभिन्न क्षेत्रों की अग्रवाल हस्तियां रहेंगी मौजूद

दोनों दिन समाज की अलग-अलग क्षेत्रों में पहचान बनाने वाली हस्तियां Guest of Honor के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी। उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, कला और प्रशासन समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

ये विशिष्ट अतिथि बच्चों और युवाओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करेंगे।

सपरिवार शामिल होने की अपील

अग्रवाल सभा के संयोजक अशोक गोयल, महिला मंडल की संयोजिका मीरू हरलालका, युवा मंडल के संयोजक विकास गोयल और युवती मंडल की संयोजिका सोनम जिंदल ने समाजबंधुओं से महोत्सव में सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार, श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि

Share This Article