ऑपरेशन के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से दिल्ली में की आत्मीय मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Advertisement
Advertisement

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने और कुशलक्षेम जानने के लिए दिल्ली पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की गई। इस दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने जाना हालचाल

मुलाकात के दौरान जगदलपुर महापौर संजय पांडे, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, रोटरी अध्यक्ष मनोज थॉमस और समाजसेवक विवेक जैन उपस्थित रहे। सभी ने किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना

इस अवसर पर मां दंतेश्वरी और भगवान से प्रार्थना की गई कि किरण सिंह देव को जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और वे पूरी ऊर्जा के साथ पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।

साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisement
Share This Article