खरसिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत तेलीकोट की सरपंच आरती मोनू ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके बलिदान से देश को आजादी मिली।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की भावना को मजबूत बनाए रखने के लिए देश की एकता और अखंडता के प्रति प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। आरती मोनू ने इस अवसर पर सभी से आपसी भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


