CAPF से जुड़े मुद्दों पर AAPWA की प्रेस कॉन्फ्रेंस 2 जुलाई को, दिल्ली प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक

Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। एलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरा-मिलिट्री फोर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन (AAPWA) केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपनी गंभीर चिंताओं को लेकर नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है।


2 जुलाई को सुबह 11:30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। संगठन का कहना है कि वह CAPF कर्मियों और अधिकारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मीडिया और देश के सामने रखेगा।


“CAPF जनरल एडमिनिस्ट्रेशन बिल 2026” पर विरोध

एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एच. आर. सिंह के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में निम्न प्रमुख मुद्दों पर संगठन अपना पक्ष रखेगा—

  • CAPF जनरल एडमिनिस्ट्रेशन बिल 2026 को “काला कानून” बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग
  • CRPF के DIG बी. सी. पात्रा के कथित अनुचित निलंबन को निरस्त करने की मांग
  • 9 अप्रैल को राजघाट पर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल वीरांगनाओं की पहचान सार्वजनिक करने वालों पर FIR दर्ज करने की मांग
  • 20 से अधिक CAPF कैडर अधिकारियों के समयपूर्व स्थानांतरण का विरोध

संगठन का आरोप और मांगें

AAPWA का कहना है कि कई निर्णयों से बलों में कार्यरत अधिकारियों और जवानों के हित प्रभावित हो रहे हैं। संगठन इन मामलों में न्याय, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग कर रहा है।


मीडिया से उपस्थिति की अपील

एसोसिएशन ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के सभी प्रतिनिधियों से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर संगठन के पदाधिकारियों से संवाद करने का अनुरोध किया है।

Advertisement
Share This Article