शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सकोला में पदोन्नति प्राप्त कर्मचारी कमला देवी यादव को दी गई भावभीनी विदाई, पदोन्नति पर जताई खुशी

Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमला देवी यादव को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति मिलने पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने कमला देवी यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय परिवार के सदस्यों ने कहा कि कमला देवी यादव ने अपने लंबे सेवाकाल में विद्यालय के प्रति समर्पण, अनुशासन और मृदु व्यवहार का परिचय दिया। उनके कार्यकाल में विद्यालय की स्वच्छता और व्यवस्था को बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी में भी वे इसी लगन और ईमानदारी से कार्य करेंगी।

इस भावुक अवसर पर कई शिक्षक-शिक्षिकाओं की आंखें नम हो गईं। कमला देवी यादव ने भी विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सकोला विद्यालय उनके लिए परिवार जैसा रहा है और यहां बिताए पल हमेशा याद रहेंगे।

कार्यक्रम में प्राचार्य के.बी. दीक्षित, अक्षय नामदेव, चंद्रकांत सिंह उइके, श्रीमती अंजना खलखो, राखी राय, रीता सिंह सोलंकी, श्रीमती हेमलता कश्यप, निशा पांडे, वंदना सिंह राणा, जय श्री सिंह, राजकुमार यादव, आलोक श्रीवास्तव, गोवर्धन यादव, प्रियंका जायसवाल, गुरु चरण रत्नाकर, जागेश्वर ओट्टी, दुर्गावती तिग्गा, पुष्पा रात्रे, सेतु पाटले, कृष्णा श्याम, रविंद्र मेश्राम, प्रियांशु बंजारे, हरिहर प्रजापति सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय रीता सिंह सोलंकी द्वारा किया गया और अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Advertisement
Share This Article