बिरहोर बस्ती में होगा ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान रहेंगे शामिल

By
Advertisement
Advertisement

खलबोरा पहुंचकर बिरहोर समाज के साथ सुनेंगे प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीडीह के आश्रित ग्राम खलबोरा में रविवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष Arundhar Diwan विशेष रूप से बिरहोर बस्ती पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज के लोगों के साथ कार्यक्रम सुनेंगे।

जिला अध्यक्ष के आगमन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

जिला अध्यक्ष Arundhar Diwan के आगमन की सूचना से बिरहोर समाज सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री के विचारों को सीधे सुनने और समझने का यह अवसर समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा।

जनजातीय समाज से संवाद का भी रहेगा अवसर

कार्यक्रम के दौरान बिरहोर समाज के लोगों से संवाद भी किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवसर पर जनजातीय समाज की समस्याओं, जरूरतों और विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। ग्राम पंचायत दर्रीडीह एवं खलबोरा के ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सफलता और जिले के अतिथियों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

Advertisement
Share This Article