आगे चल रही वाहन को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी 16 पहियों वाली ट्रक, सड़क पर पलटी

Advertisement
Advertisement

टांगरपाली। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-143 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। आगे चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में 16 पहियों वाली भारी ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गई और संतुलन बिगड़ने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अचानक बिगड़ा ट्रक का संतुलन

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे 16 पहियों वाली ट्रक क्रमांक OD 14 AE 5519 सामान लादकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-143 से गुजर रही थी। इसी दौरान टांगरपाली थाना क्षेत्र के पास आगे चल रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई।

सड़क पर पलटी ट्रक

डिवाइडर पर चढ़ने के बाद ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Advertisement
Share This Article