झारखंड

झारखंड का विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है

चक्रधरपुर में भाजपा के मंडल व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन व विजय संकल्प सभा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तथा खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर             

चक्रधरपुर । झारखंड राज्य की सत्ता एक ऐसी पार्टी के हाथों चली गई है जो इस राज्य को गर्त में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पांच साल पहले यूपीए समर्थित हेमंत सरकार राज्य की जनता को कई लुभावने वादे करके सत्ता में आई थी।  लेकिन उनके द्वारा किया गया  एक भी वादा वह पूरा करने में खरा नहीं उतरी। यह बात पूर्व मंत्री तथा खूंटी विधानसभा के विधायक व भाजपा नेता नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा ।

बुधवार को वह मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर विधान की ओर से आयोजित मंडल और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेकर कहा की सरकार बनने से पहले इस सरकार ने प्रत्येक वर्ष 5 लाख युवकों सरकारी नौकरी, हर घर में पेय जल , लोगों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवा, सौ यूनिट निःशुल्क बिजली, 

किसानों का कर्ज माफ करने, जल जंगल जमीन से जुड़े लोगो को वन अधिकार का पट्टा सहित कई लुभावना वादा करके राज्य की सत्ता में काबिज हुआ हुई थी । लेकिन इस सरकार को पांच पूरे होने जा रहा है लेकिन इनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। अगले दो माह में चुनाव होने वाला है। उन्होंने कहा की यह सरकार इस दो माह में कम से कम एक लाख लोगों को नौकरी देने का काम करे। उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज झारखंड सरकार की उदासीनता के कारण यहां युवा दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे है।

अगर आज सरकार राज्य में ही रोजगार का सृजन करती तो लाखों युवा दूसरे राज्यों में जाकर रोजगार की तलाश क्यों करते। उन्होंने कहा की इस लोक सभा चुनाव में भले ही कुछ कारणों से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन हमारा मनोबल कम नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और झारखंड गठबंधन सरकार ने संविधान बदलने और देश में आरक्षण समाप्त करने का झूठा प्रचार करके लोगों की भाजपा के खिलाफ गुमराह किया।

आज लोगों को झारखंड सरकार की असलियत समझ  में आ गई है। उन्होंने कहा की सरकार ने स्नातकोत्तर तक पढ़ाई कर बेरोजगार बैठे युवकों को बरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया था लेकिन एक भी युवा को बरोजगारी भत्ता नहीं मिला है।

गठबन्धन सरकार ने महिलाओं को खटाखट पैसा देने के वादा किया था लेकिन इस सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा है। विधायक श्री मुंडा ने कहा की झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। ठेकेदारी में स्थानीय लोगो को दरकिनार कर बाहरी लोगो की नियोजित किए जाने यथा उनसे मोटी कमीशन लेने का आरोप लगाया है। श्री मुंडा ने यह भी आरोप लगाया की आबूआ आवास योजना में मुंह देकर लोगो को आवास दिया जा रहा है ।

इस योजना में अभी तक एक भी लाभार्थी को पैसा नहीं मिला है। उन्होंने कहा इस सरकार के प्रत्येक विभाग में गड़बड़झाला है। पेयजल सड़क परिवहन सहित अन्य सरकारी कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सड़कें एक डेढ़ साल में ही जवाब देने लग रहीं है। सड़कों का हाल काफी खराब है। अधिकांश सड़कों में गिट्टी और सीमेंट चंद दिनों में ही उखड़ने लग रहे है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज आपके बेहतर प्रदर्शन से ही केंद्र में नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा की भाजपा की जीत में निचले स्तर के कार्यकर्ताओं का भी अहम भूमिका होता है। जिसके कारण पार्टी हर कार्यकर्ता को सम्मानित करती है। इस सम्मान समारोह में हम केवल सम्मान लेकर ही नही जाएंगे बल्कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित का संकल्प लेकर जायेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की इस राज्य का कोई विकास कर सकता है तो वह भाजपा सरकार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी के अटल बिहारी बाजपेई सरकार में ही झारखंड प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा दिया था। झारखंड के लिए उनके देखे गए सपने को पूरा करने के लिए राज्य में भाजपा सरकार को सत्ता में  लाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मधु कोड़ा ने भी संबोधित करते हुए झारखंड सरकार पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा की इस सरकार में लोगों का नहीं बल्कि जन प्रतिनिधियों का ही भला हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने हेमंत सरकार में आदिवासी युवतियों के साथ अत्याचार होने का आरोप लगाया।

इस सभा में अन्यों में से अल्प संख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी ने पी एच डी विभाग में पिछले कई वर्षों से जमकर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। सभा में भाजपा नेता मनोज महतो, कार्यक्रम अधिकारी पवन शकर पांडे विमला प्रसाद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता सुरेश साव, हरीश मुंडा, शेष नारायण लाल, महिला नेता मालती गिलवा,बुधराम उरांव,अशोक दास,ललित गिलवा,कुश पूर्ति,राजेंद्र मछुआ,रोहित प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए।

युवा नेता अभिजीत भट्टाचार्य के मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल  उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन कर सभा का शुभारंभ किया। इस सभा में लोकसभा चुनाव में मंडल एवं बूथ स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को सिलसिलेवार ढंग से अतिथियों के द्वारा उपढोकन और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम पर योजना के तहत कार्यकर्ताओं के बीच 2 हजार पौधा वितरण किया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button