Sarangarh Police Transfer : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 10 ASI समेत 61 पुलिसकर्मियों का तबादला

Advertisement

सारंगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को लेकर किए गए इस बदलाव के तहत 10 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) सहित कुल 61 पुलिसकर्मियों का अन्य थानों, पुलिस चौकियों और विभिन्न शाखाओं में स्थानांतरण किया गया है।

बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रशासनिक सर्जरी

जिला पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। इसके तहत जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और शाखाओं में पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है।

आगे भी जारी रहेंगे प्रशासनिक बदलाव

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित, मजबूत कानून-व्यवस्था और उत्कृष्ट पुलिसिंग को धरातल पर उतारने के लिए इस तरह के प्रशासनिक सुधार और फेरबदल आगे भी जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Share This Article