जशपुर में जमीन विवाद को लेकर युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

Advertisement

तपकरा थाना क्षेत्र के जामबहार की घटना, मृतक का फूफा बताया जा रहा आरोपी; पुलिस ने हिरासत में लिया

जशपुर। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 30 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घर जमाई रहने को लेकर होता था विवाद

मृतक की पहचान संतोष प्रधान, निवासी जामबहार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक का फूफा मनोज मांझी इस मामले में आरोपी बताया जा रहा है। दोनों के बीच घर जमाई बनकर रहने और जमीन से जुड़े विवाद को लेकर अक्सर कहासुनी होती थी। इसी विवाद के बीच युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद तपकरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों, विवाद की पृष्ठभूमि और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में विस्तृत जानकारी और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Share This Article