हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस कों मिली सफलता, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

Advertisement

थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

जमीन बटवारा की बात पर विवाद होने से आरोपी द्वारा आवेश में आकर अपनी पुत्र कों टांगी से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी किया गया जप्त

सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि सूचक सोमार एक्का साकिन कर्रा पाटीपारा थाना दरिमा द्वारा दिनांक 14/08/24 कों थाना लुन्ड्रा आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि घटना दिनांक 19/08/24 कों सूचक का भतीजा मृतक प्रदीप एक्का अपने पिता नवरंग एक्का से जमीन हिस्सा मांगते हुए घर में लड़ाई झगड़ा करते हुए घर में रखे टांगी से घर के खिड़की दरवाजा कों काट खपट रहा था

पिता नवरंग एक्का अपने पुत्र कों दरवाजा खिड़की काटने से मना किया लेकिन मृतक फिर भी नही मानकर लगातार लड़ाई झगड़ा कर रहा था, पिता पुत्र में इसी बात कों लेकर हाथापाई होने लगा इस दौरान मृतक के पिता नवरंग एक्का द्वारा अपने पुत्र के हाथ में रखे टांगी कों लेकर पीछे से 02 टांगी सर में मार दिया हैं जो मृतक प्रदीप एक्का मौक़े पर ही फौत कर गया हैं मृतक का शव घर में ही पड़ा हुआ हैं, खून निकला हैं सूचक की रिपोर्ट पर मामले में थाना दरिमा में मर्ग क्रमांक 71/24 धारा 194 बी.एन.एस.एस.कायम कर जांच में लिया गया।

दौरान मर्ग जांच पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किये गए, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी शिवरंग कों तलब कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम नवरंग एक्का उम्र 45 वर्ष साकिन कर्रा पाटीपारा थाना दरिमा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक कों पुत्र प्रदीप एक्का द्वारा जमीन हिस्सा बटवारा की मांग कर घर में लड़ाई झगड़ा कर रहा था,

मना करने पर भी नही मान रहा था इस दौरान आरोपी पिता नवरंग एक्का द्वारा अपने पुत्र प्रदीप एक्का के हाथ में रखा टांगी लूटकर मृतक के सर में टांगी से गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 114/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ राम, दिलसाय राम, प्रधान आरक्षक राजेंद्र तिर्की, आरक्षक संजय केरकेट्टा, शरद राजवाड़े, जगेश्वर बघेल, नमीष सिंह, दुर्गेश राजवाड़े,  भूपेंद्र पैकरा, राज जायसवाल शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *