Gaurela-Pendra-Marwahi News: महंत महिपालानंद महाराज बने मानस तीर्थ सोन कुंड समिति के अध्यक्ष

Advertisement

Son Kund Committee: सोन नदी के उद्गम स्थल पर समिति का पुनर्गठन, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सोन नदी के उद्गम स्थल मानस कल्याण तीर्थ, सोन कुंड में 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित बैठक में मानस तीर्थ सोन कुंड सोनमूंड़ा समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता परम पूज्य महात्मा श्री श्री 108 महिपालानंद जी महाराज ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए महिपालानंद जी महाराज को समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

नई कार्यकारिणी में बिसाहन सिंह पैकरा को उपाध्यक्ष, तखत सिंह पैकरा को कोषाध्यक्ष, इंगल सिंह कंवर को उप-कोषाध्यक्ष और सदन सिंह पैकरा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रामसेवक पनिका सह-सचिव और अक्षय नामदेव मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए।

कार्यकारिणी और सलाहकार मंडल का गठन

समिति के कार्यकारिणी सदस्यों में संतराम पुरी, गुरुदयाल सारीवान, कांशीराम कंवर, बलराम पैकरा, फूलचंद जतेश्वर और घनश्याम कंवर को शामिल किया गया है।

सलाहकार मंडल में मूलचंद कुशराम, लालचंद सोनवानी, लिखन सिंह (पूर्व सरपंच), रामरतन पेंद्रो और अजीत सिंह पेंद्रो को जिम्मेदारी दी गई है।

तीन ग्राम पंचायतों के सरपंच रहेंगे संरक्षक

समिति के संरक्षक के रूप में श्री श्री 108 महिपालानंद जी महाराज के साथ ग्राम पंचायत सोनबछरवार, आमाडांड और लाटा के सरपंच शामिल रहेंगे। बैठक में तीनों पंचायतों के जनप्रतिनिधि और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article