रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का भव्य आयोजन

Advertisement

क्विज, पोस्टर प्रेजेंटेशन, रील मेकिंग और नुक्कड़ नाटक के जरिए विद्यार्थियों ने दिया सुरक्षित दवा उपयोग व स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

रायगढ़। रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं रायगढ़ कॉलेज ऑफ एजुकेशन फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस वर्ष की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट की भूमिका, जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर श्री शक्ति अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में फार्मासिस्ट की भूमिका को समझते हुए समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

रील मेकिंग और नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश

30 सितंबर 2026 को महाविद्यालय में Reel Making, Leaflet Presentation एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से औषधियों के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण इस्तेमाल और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे विषयों पर प्रभावी संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सरल भाषा और प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए सामने रखा।

क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं लीफलेट प्रेजेंटेशन का भी आयोजन किया गया। क्विज में विद्यार्थियों ने फार्माकोलॉजी, फार्मास्यूटिक्स, औषधि सुरक्षा, सामान्य स्वास्थ्य और फार्मेसी से संबंधित सवालों के जवाब देकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने Rational Drug Use, Antibiotic Resistance, Drug Safety, Pharmacist’s Role, Patient Awareness एवं Healthy Society जैसे विषयों पर आकर्षक और ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए।

दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल का दिया संदेश

लीफलेट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन तक स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया। इसमें डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेने, एंटीबायोटिक का अनावश्यक इस्तेमाल नहीं करने, दवाओं की सही खुराक और संभावित दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

विद्यार्थियों को बताया गया कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मरीजों को दवाओं के उचित उपयोग, सही खुराक, संभावित दुष्प्रभाव और आवश्यक सावधानियों के संबंध में मार्गदर्शन देना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह, अनुशासन और टीम भावना देखने को मिली।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

इस अवसर पर रायगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. डी.के. प्रधान एवं रायगढ़ कॉलेज ऑफ एजुकेशन फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. हरीश गुप्ता सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ मौजूद रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए फार्मेसी के क्षेत्र में निरंतर नए ज्ञान अर्जित करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता, संचार कौशल और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों ने फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य सेवा और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

Share This Article