पत्रकार दीपक शोभवानी को मिला ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’, TNP ग्रुप ने किया सम्मानित

रायपुर के होटल बेबीलॉन में आयोजित समारोह में मिला प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शील्ड; मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलॉन में TNP NEWS GROUP द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार दीपक शोभवानी को निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए ‘बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। पुरस्कार TNP NEWS GROUP एवं TNP AIRLINES के सीएमडी अमित पांडेय ने प्रदान किया।

प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शील्ड देकर किया सम्मानित

समारोह में दीपक शोभवानी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शील्ड प्रदान की गई। इस दौरान अमित पांडेय ने उनकी रिपोर्टिंग की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया का दायित्व जमीनी हकीकत को सामने लाना है। उनके अनुसार दीपक शोभवानी ने आम जनता की समस्याओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।

मंत्री और विधायकों समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में शासन के कई वरिष्ठ मंत्री, रायपुर क्षेत्र के विधायक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। TNP NEWS के एग्जीक्यूटिव एडिटर राजीव कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में दीपक शोभवानी के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सम्मान को जनता के विश्वास से जोड़ा

सम्मान प्राप्त करने के बाद दीपक शोभवानी ने TNP समूह, अमित पांडेय और राजीव कुमार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन दर्शकों, पाठकों और पीड़ित लोगों के विश्वास का परिणाम है, जिन्होंने अपनी बात रखने के लिए उन पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि बड़े मंच पर मिले इस सम्मान से समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ी है। उन्होंने भविष्य में भी बिना दबाव या प्रभाव के सच को सामने लाने, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज बनने और जनहित के मुद्दों को उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

समारोह में मिली बधाई

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों और साथी पत्रकारों ने दीपक शोभवानी को बधाई दी।

Share This Article