बाल विवाह रोकने, बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों ने साझा किए प्रयास
सुंदरगढ़। सद्भावना भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान “शिशु पाई दिन टीए” (शिशु के लिए एक दिन) कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरज कुमार पटनायक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

बाल विवाह रोकने के उपायों पर हुई चर्चा
बैठक में बाल विवाह रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों और जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर चर्चा की।
बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा पर विभागों ने रखे विचार
जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रों की पढ़ाई के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग, जिला पुलिस विभाग और श्रम विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों पर जानकारी साझा की।
बाल सुरक्षा के लिए जमीनी स्तर पर प्रयासों पर जोर
बैठक में हाल ही में शुरू किए गए जमीनी स्तर के जागरूकता प्रयासों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस विभाग का ध्यान इस ओर भी दिलाया गया कि सीडीपीओ द्वारा बाल विवाह रोकने के लिए कदम उठाए जाने के बावजूद भविष्य में विभिन्न प्रकार की दिक्कतें सामने आ रही हैं।
गांव और पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने पर जोर
बैठक में विलेज चाइल्ड प्रोटेक्शन कमिटी की नियमित बैठक आयोजित करने, किशोर ट्रैकिंग अकाउंट पूरा करने तथा बाल विवाह मुक्त गांवों और बाल विवाह मुक्त पंचायतों की घोषणा के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
