ULLAS महा परीक्षा की तैयारी को लेकर BEO गौरेला ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। विकासखंड शिक्षा अधिकारी गौरेला उपेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा बीआरसी कार्यालय गौरेला में विकासखंड के सभी संकुल समन्वयकों की आवश्यक बैठक ली गई।

बैठक में 27 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली ULLAS नव भारत साक्षरता महा परीक्षा के आयोजन एवं तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विकासखंड गौरेला में 23 संकुलों के 74 परीक्षा केन्द्रों में कुल 1629 परीक्षार्थी महा परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन हेतु 90 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।उल्लास साक्षरता के नोडल अधिकारी आलोक शुक्ला ने सभी परीक्षार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए एवं जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का आह्वान किया। बीआरसी संतोष सोनी ने विभागीय योजनाओं का लाभ एवं शासन के निर्देशों का समय पर पालन करने हेतु निर्देशित किया।

Share This Article