कोटा पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक जगह पर चाकू लहराने के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

अभिषेक कुमार पाण्डेय

रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़

डोंगरिपारा में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, धारदार चाकू बरामद; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा

कोटा/बिलासपुर। सार्वजनिक स्थान पर कथित रूप से धारदार हथियार लेकर घूमने और लोगों के बीच भय का माहौल पैदा करने के मामले में कोटा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, डोंगरिपारा क्षेत्र में चाकू लहराते हुए घूम रहे 45 वर्षीय मोहम्मद जुम्मन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर को सूचना मिली थी कि डोंगरिपारा इलाके में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर रवाना किया।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद जुम्मन, पिता मोहम्मद बरकत, उम्र 45 वर्ष के रूप में बताई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध क्रमांक 784/2026 में मामला दर्ज किया गया।

कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में कोटा थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर (195), आरक्षक धर्मेंद्र साहू (192) और आरक्षक संजय श्याम (1356) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Share This Article