अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़
यात्रियों को मिलेगी अधिक कंफर्म बर्थ, 19 से 27 सितंबर तक अस्थायी रूप से उपलब्ध रहेगा कोच
बिलासपुर, 18 सितंबर 2026। यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा और अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
दोनों दिशाओं में अलग-अलग तिथियों पर मिलेगी सुविधा
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी थ्री कोच 19, 20, 21, 22, 23, 24 एवं 25 सितंबर 2026 को लगाया जाएगा।
वहीं, गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त एसी थ्री कोच 21, 22, 23, 24, 25, 26 एवं 27 सितंबर 2026 को उपलब्ध रहेगा।
अधिक यात्रियों को मिलेगा कंफर्म बर्थ का लाभ
रेलवे प्रशासन के इस अस्थायी प्रबंध से इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी। इससे अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की सुविधा मिल सकेगी और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।




