अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा एक माह का कार्यक्रम, सेवा, संवाद और जनजागरूकता पर रहेगा जोर
बिलासपुर, 18 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के उपभोक्ता जागरूकता अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
अमर अग्रवाल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित सराफा समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुई।
प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और विकास यात्रा पर रखे विचार
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा से जुड़े विषयों पर विचार रखे। उन्होंने सुशासन, विकास, जनकल्याण तथा आधुनिक भारत के निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं का उल्लेख किया।
मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
सराफा बाजार में सार्वजनिक शौचालय की मांग
कार्यक्रम के दौरान सराफा एसोसिएशन के महासचिव श्रीकांत पांडेय ने सदर बाजार एवं सराफा बाजार क्षेत्र में व्यापारियों और ग्राहकों के लिए सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस समस्या के समाधान की दिशा में ज्ञापन सौंपने की पहल की।
प्रतिदिन शाम 6 बजे होगा विशेष संवाद कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे मां भारती की आरती, वंदे मातरम का सामूहिक गायन तथा विशेष अतिथियों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में 17 सितंबर को CAIT बिलासपुर की टीम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम में CAIT अध्यक्ष हीरानंद जायसिंह, आशीष जायसवाल, परमजीत सिंह एवं सुरेंद्र अजवानी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान देश की विकास यात्रा, आधुनिक भारत और विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद किया गया।
सराफा समाज के पदाधिकारी और व्यापारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सराफा समाज से अजय सराफ, पंकज पारेख, राजेश शाह, जितेंद्र सोनी, सरज सोनी, रवि सलूजा, शशांक स्वर्णकार, प्रमोद वर्मा सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर आगामी एक माह तक चलने वाले सेवा, संवाद एवं जनजागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।




