अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़
विभिन्न ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर, सुबह 10 बजे से कैंप
बिलासपुर, 16 सितंबर 2026। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कोनी में आज 16 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इसमें सुजुकी मोटर गुजरात कंपनी अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षित एवं पात्र युवाओं का चयन करेगी।
इन ट्रेड के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा
प्लेसमेंट कैंप में वर्ष 2026 में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के साथ रोजगार की तलाश कर रहे पात्र अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए पेंटर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, प्लंबर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक तथा टूल एंड डाई मेकर ट्रेड के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा/रिज्यूमे, आईटीआई की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां लानी होंगी।
अधिक से अधिक युवाओं से शामिल होने की अपील
संस्था प्रबंधन ने रोजगार के इच्छुक पात्र प्रशिक्षणार्थियों और अभ्यर्थियों से प्लेसमेंट कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।




