बीमारी छुट्टी नहीं लेती, तो इलाज क्यों रुके? बिलासपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुंना’ कार्यक्रम में यूनिट हेड अभय गुप्ता ने साझा किया अस्पताल की 24×7 स्वास्थ्य सेवा का रोडमैप
रविवार को भी फुल कैपेसिटी पर सेवाएं
बिलासपुर। बीमारी किसी दिन या समय का इंतजार नहीं करती। इसी सोच के साथ बिलासपुर स्थित Apollo Hospitals ने ‘Apollo Never Sleeps’ पहल के तहत रविवार को भी अस्पताल की सेवाएं सामान्य दिनों की तरह जारी रखने की जानकारी दी है। इसके तहत वरिष्ठ चिकित्सकों की OPD, डायग्नोस्टिक जांच और जरूरतमंद गंभीर मरीजों की सर्जरी रविवार को भी संचालित की जा रही है। Bilaspur mein Apollo Hospital की इस पहल का उद्देश्य मरीजों को छुट्टी के दिन भी समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

लगातार तीसरे रविवार संचालित हुआ अस्पताल
बिलासपुर प्रेस क्लब के कार्यक्रम ‘हमर पहुंना’ में अपोलो हॉस्पिटल के यूनिट हेड अभय गुप्ता ने इस पहल और अस्पताल के भविष्य के रोडमैप की जानकारी साझा की। उनके मुताबिक अस्पताल लगातार तीसरे रविवार अपनी पूरी टीम के साथ सेवाएं संचालित कर रहा है। बीते रविवार को 10 ऑपरेशन, 15 हेल्थ चेकअप और बड़ी संख्या में OPD परामर्श किए जाने की जानकारी दी गई।

जरूरतमंद मरीजों के लिए सहयोग की नीति
अभय गुप्ता ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और वास्तविक रूप से पात्र मरीजों को इलाज के लिए निराश नहीं लौटाया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से ऐसे मरीजों के लिए राहत और विशेष सहयोग की नीति पर काम किया जा रहा है। Bilaspur mein Apollo Hospital की इस व्यवस्था का उद्देश्य आर्थिक परिस्थितियों के कारण इलाज में आने वाली बाधाओं को कम करना बताया गया।
सामाजिक संगठनों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सिंधी सेंट्रल पंचायत, अग्रवाल समाज, पंजाबी समुदाय और राज्य ड्रग एसोसिएशन समेत करीब 12 से 15 प्रमुख सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के साथ सीधे MOU किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से संबंधित सदस्यों को रियायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
कैंसर उपचार की आधुनिक तकनीक को विस्तार देने की तैयारी
कार्यक्रम में कैंसर उपचार के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और उसके विस्तार की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अभय गुप्ता के अनुसार निजी क्षेत्र में करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से प्रोटॉन बीम थेरेपी जैसी अत्याधुनिक तकनीक लाई गई है। चेन्नई केंद्र में प्रतिदिन करीब 60 से 65 कैंसर मरीजों के उपचार की जानकारी देते हुए उन्होंने उत्तर छत्तीसगढ़ तक आधुनिक कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार की तैयारी की बात कही।
युवाओं को खान-पान और लाइफस्टाइल को लेकर चेतावनी
कार्यक्रम के दौरान युवाओं की बदलती खान-पान की आदतों पर भी चिंता जताई गई। अभय गुप्ता ने पिज्जा, बर्गर और मोमोज जैसे अधिक प्रोसेस्ड अथवा असंतुलित खान-पान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज की जीवनशैली का असर लंबे समय बाद स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।
रोजाना व्यायाम और सालाना हेल्थ स्क्रीनिंग पर जोर
स्वस्थ जीवनशैली के लिए रोजाना 10 हजार कदम चलने अथवा 30 से 45 मिनट योग या जिम करने की सलाह दी गई। साथ ही नमक, चीनी और अत्यधिक तेल के सेवन को नियंत्रित करने तथा साल में कम से कम एक बार स्वास्थ्य जांच कराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि कई गंभीर बीमारियां शुरुआती चरण में स्पष्ट लक्षण नहीं देतीं, इसलिए नियमित हेल्थ स्क्रीनिंग महत्वपूर्ण है।
रिपोर्ट: अभिषेक कुमार पाण्डेय, रिपोर्टर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
