पणजी में हुआ भव्य लॉन्च, ग्राहकों के लिए आकर्षक शुरुआती ऑफर
पणजी, गोवा। विश्व स्तर पर पहचान बना चुके किस्ना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने गोवा में अपने रिटेल विस्तार की शुरुआत करते हुए पणजी में पहला एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया है। शोरूम फिदाल्गो होटल के समीप और जुंटा हाउस के सामने स्थित है। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय बिजली एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाईक तथा हरि कृष्ण ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ग्राहकों के लिए विशेष लॉन्च ऑफर
शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई विशेष ऑफर पेश किए गए हैं। डायमंड ज्वैलरी की मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक और गोल्ड ज्वैलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। पुराने सोने के एक्सचेंज की सुविधा के साथ डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर 105 प्रतिशत तक वैल्यू का ऑफर भी रखा गया है। वहीं, शुरुआती 50 ग्राहकों को चांदी का सिक्का मुफ्त देने की घोषणा की गई है।

‘हर घर किस्ना’ विजन को विस्तार
हरि कृष्ण ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि गोवा में प्रवेश कंपनी के विस्तार अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनका कहना है कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों के करीब उच्च गुणवत्ता वाली डायमंड ज्वैलरी और भरोसेमंद रिटेल अनुभव पहुंचाना है। उन्होंने इसे ‘हर घर किस्ना’ के विजन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया।
त्योहारी सीजन के लिए खास कलेक्शन
किस्ना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा कि गोवा में नया शोरूम कंपनी की बढ़ती रिटेल यात्रा का अहम हिस्सा है। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकों के लिए आधुनिक डिजाइनों की नई रेंज और आकर्षक ऑफर उपलब्ध कराए जाएंगे।
गोवा में ब्रांड को मजबूत करने की तैयारी
किस्ना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर सुधेंदु गोकुलदास कार्पे ने गोवा में ब्रांड की शुरुआत को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पणजी में ग्राहकों को डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी की आधुनिक रेंज उपलब्ध कराने के साथ ब्रांड को एक प्रमुख ज्वैलरी डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
लॉन्च के साथ सामाजिक सरोकार
शोरूम लॉन्च के दौरान कंपनी की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में सफाई अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
करण समर्थ : आईएनएन भारत, मुंबई-गोवा


