अभिषेक कुमार पाण्डेय | रिपोर्टर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
बिलासपुर, 27 अगस्त 2026। यात्रियों की सुविधा और अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने श्रीगंगानगर–पुरी–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त AC-3 कोच लगाने का निर्णय लिया है।
6 सितंबर से शुरू होगी अतिरिक्त कोच की सुविधा
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर–पुरी एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर से 6 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक एक अतिरिक्त AC-3 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 20472 पुरी–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में पुरी से 9 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक अतिरिक्त AC-3 कोच लगाया जाएगा।
यात्रियों को मिलेगी राहत
अतिरिक्त कोच लगाए जाने से ट्रेन में AC-3 श्रेणी की सीटों की संख्या बढ़ेगी। इससे इस अवधि के दौरान यात्रा करने वाले अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना रहेगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन की उपलब्धता और आरक्षण की स्थिति की जानकारी लेकर टिकट बुक करें।


