बिलासपुर, 25 अगस्त 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों के लिए महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है। अब सातवें वेतनमान के पेंशनरों को 58 प्रतिशत और छठवें वेतनमान के पेंशनरों को 257 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। इसका लाभ 1 जनवरी 2026 से दिया जाएगा।
अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी हुआ आदेश
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने महंगाई राहत में वृद्धि संबंधी पत्र नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक को जारी किया है।
पिछली अवधि के लिए भी बढ़ी महंगाई राहत
नगरीय प्रशासन विभाग ने 1 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि के लिए भी महंगाई राहत में वृद्धि की है। इस अवधि में सातवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को 55 प्रतिशत, जबकि छठवें वेतनमान के पेंशनरों और परिवार पेंशनधारियों को 252 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी।
रिपोर्टर: अभिषेक कुमार पाण्डेय
बिलासपुर, छत्तीसगढ़




