किशोर पंजवानी बने कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष और कोरबा जिला प्रभारी

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) में किशोर पंजवानी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कैट का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोरबा जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक दिल्ली के सांसद प्रवीण खंडेलवाल की सहमति, राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी के समर्थन तथा बिलासपुर प्रभारी राकेश ओछवानी की अनुशंसा पर की गई है।

दोहरी जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार

नई जिम्मेदारी मिलने पर किशोर पंजवानी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो भरोसा देकर दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी लगन और उत्साह के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के आगे के कार्यों में प्रदेश नेतृत्व का सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

जल्द होगा कोरबा कैट इकाई का गठन

किशोर पंजवानी ने कहा कि वे बिलासपुर से पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें कैट में किसी दूसरे जिले का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता कोरबा जिले में जल्द से जल्द कैट इकाई का गठन करना है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों का जताया आभार

नियुक्ति पर किशोर पंजवानी ने राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमैन जितेंद्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, सुरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, बिलासपुर प्रभारी राकेश ओछवानी, महामंत्री अवनीत सिंह और कोषाध्यक्ष विजय पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।

सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Advertisement
Share This Article