धान संग्रहण केंद्रों के निरीक्षण में सामने आईं व्यवस्थागत कमियां, कांग्रेस ने समय रहते सुधार की मांग की

Advertisement
Advertisement

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष गजमती भानू के नेतृत्व में जिले के विभिन्न धान संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य धान खरीदी की स्थिति, केंद्रों में संग्रहित धान की मात्रा और किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।

छह धान संग्रहण केंद्रों का किया निरीक्षण

कांग्रेस के निरीक्षण दल ने गौरेला, टीकरकला, लालपुर, मेड़ुका, लरकेनी और सिवनी स्थित धान संग्रहण केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान केंद्रों पर बची धान खरीदी की मात्रा, भंडारण व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

दल के सदस्यों ने केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को भी नोट किया।

किसानों की सुविधा को लेकर कांग्रेस ने जताई चिंता

जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि धान खरीदी से जुड़े केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए समय रहते व्यवस्थागत कमियों को दूर करना जरूरी है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

निरीक्षण दल में छाया विधायक गुलाब सिंह राज, जिला उपाध्यक्ष मुद्रिका सर्राटी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य चन्द्रभान मलैया, जिला महामंत्री राकेश मसीह, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष बेचू सिंह अहिरेश और जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धान खरीदी और भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी जरूरी है, ताकि किसानों को भविष्य में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement
Share This Article