सिरगिट्टी पुलिस की अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ कार्रवाई, 9 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अड्डेबाजी, नशाखोरी और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 9 लोगों को पकड़ा और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन और थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस एवं बीट आरक्षकों ने क्षेत्र में निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया।

चिन्हित स्थानों पर पुलिस की निगरानी

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के चिन्हित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति की स्थिति पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की और विधि अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।

इन 9 लोगों पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार कार्रवाई की जद में चन्द्रभान सिंह (26), मनोज कुमार (28), लव विश्वकर्मा (28), सुरेश सुजल (40), उत्तरा गेंदले (36), दीपक जोगी (36), तरुण कश्यप (40), विवेक कश्यप (31) और उत्तम कुमार ध्रुव (20) शामिल हैं। सभी आरोपियों को बिलासपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों का निवासी बताया गया है।

असामाजिक गतिविधियों की सूचना देने की अपील

सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर नशाखोरी करता है, अड्डेबाजी करता है या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी और सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisement
Share This Article