राजीव गांधी जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेंड्रा ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement

पेंड्रा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेंड्रा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास के नेतृत्व में हुआ।

कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिकता, तकनीकी विकास और संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी : राकेश जालान

नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने युवाओं को नई सोच, नई तकनीक और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया। सूचना एवं संचार के क्षेत्र में उनके द्वारा रखी गई मजबूत नींव का लाभ आज देश उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में रतन केसरवानी, शारदा चरण पसारी, सादिक खान, पारस चौधरी, जयदत्त तिवारी, शाहिद राईन, राजकुमार रजक, राजेश चौधरी, मैकू भारिया, सिद्धार्थ तिवारी, बिल्लू साहू, आशीष सिंग मरावी और गौरव सिंग मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Share This Article