रायगढ़,,पूर्व अर्ध सैनिकों एवम सेवारत जवानों की पुरानी पेंशन बहाली, ऑर्गनाइज्ड ग्रुप ए सर्विस स्टेटस, वन रैंक वन पेंशन, समयबद्ध प्रमोशन,बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीजीएचएस डिस्पेंसरियों का विस्तार , पेंशन स्लैब में बदलाव, कल्याण पुनर्वास हेतु राज्यों में अर्ध सैनिक कल्याण बोर्डो के गठन, अर्ध सैनिक झंडा दिवस कोष के गठन, सामूहिक सीएपीएफ डे की घोषणा समेत 14 बिंदुओं पर आठवें वेतन आयोग से जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई चेयरपर्सन की उपस्थिति में क्रमवार चर्चा की गई ।
अलायंस ऑफ़ ऑल एक्स पैरा मिलिटरी फोर्सेस वेलफ़ेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत में पहली बार जब अलायन्स जिसके साथ 18 राज्यों की वेलफ़ेयर एसोसिएशन एफ़िलियटिड हैं ये उस शांतिपूर्ण आंदोलन व जनजागरण अभियान का असर जो कि आठवें वेतन आयोग ने हमारी एसोसिएशन को आयोग की सिफारिशों में सुझाव देने के लिये बुलाया।
8 वें वेतन आयोग की चेयरपर्सन जो आज अपने 15-20 स्टाफ के साथ मीटिंग हाल में मौजूद रहीं,उन्होंने जवानों की भलाई से जुड़े हर एक मुद्दे को बड़े ध्यानपूर्वक सुना और वेतन आयोग के ज्यादातर सदस्यों की भावभंगिमाएँ बता रही थीं कि हमारे द्वारा प्रस्तुत हर मुद्दे पर सहमति सी बनती नज़र आई।
पूर्व ए डी जी एवं अलायंस अध्यक्ष एच आर सिंह ने माननीय दिल्ली हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के अनुसार जवानों की पुरानी पेंशन बहाली व ऑर्गेनिज़्ड ग्रूप ए सर्विस का दर्जा देने की माँग उठाई।साथ ही आर्म्ड फ़ोर्स ट्रिब्यूनल की तर्ज़ पर एक अलग पैरामिलिटरी ट्रिब्यूनल की स्थापना करने तथा एक राष्ट्रीय शहीद पालिसी बनाने पर ज़ोर दिया ताकि सीएपीएफ के शहीदों को भी शहीद का दर्जा,उचित पहचान और सम्मान व उनके परिजनों को आवश्यक सहायता व सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।आयोग का ध्यान गृह मंत्रालय के 23 नवंबर 2012 के आदेश की अवहेलना की ओर भी आकर्षित किया गया जिसके अनुसार सभी सीएपीएफ कार्मिको को रक्षा बलों के एक्स सर्विस मैन के बराबर सभी लाभ देय होंगे।
महासचिव रणबीर सिंह द्वारा माननीय जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को 7 वें वेतन आयोग द्वारा केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों को पैरा मिलिटरी सर्विस पे की सिफारिश तथा साथ ही उस समय के माननीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा संसद में दिए गए भाषण की भी याद दिलाई जिसमे उन्होंने कहा था कि मिलिट्री सर्विस पे की तर्ज़ पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों को भी पैरा मिलिटरी सर्विस पे मिलेगी। मैडम चेयरपर्सन को याद दिलाया कि पैरामिलिट्री फोर्स के सेवानिवृत्त जवानों, ऑपरेशन में अपंग हुए जवानों,
शहीद जवानों के आश्रितों की आर्थिक मदद, गैरपेंशन भोगियों की मदद के लिये अर्ध सैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना समय की माँग है जिसमे किसी बजटीय प्रावधान की आवश्यकता नहीं है आम जनता स्वेच्छा से उपरोक्त कोष मे दान देगी।
वीएस कदम कोषाध्यक्ष द्वारा पेंशन स्लैब में बदलाव कर 80 वर्ष उम्र होने पर 20 % पेंशन बढ़ाने के बजाय 70 वर्ष उम्र होने पर 20 % और 75 वर्ष उम्र होने पर 30 % पेंशन बढ़ोतरी की माँग की आज के भागदौड़ के युग में कौन रिटायरीज़ 70 साल जी पाता है।अन्त में आठवें वेतन आयोग चेयरपर्सन और सभी सदस्यों के साथ जय हिंद के उद्घोष के साथ मीटिंग समाप्त हुई।




