जमानत के लिए पैसे मांगने एवं न देने पर जान से मारने की धमकी एवं तांत्रिक पूजापाठ कर हानि पहुचाने की धमकी देने वाले आरोपीगण गिरफतार

Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट by अभिषेक कुमार पाण्डेय
जिला संवाददाता
जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
10/08/26

गिरफतार आरोपी –
01 ओम बोेले पिता अरूण बोले उम्र 23 साल साकिन गरूद्वारा के पास दयाल बंद कोतवाली बिलासपुर
02 तरूण बजाज पिता राजेश कुमार उम्र 27 साल साकिन चिल्ड्रन अस्पताल के पास तोरवा
03 मोहम्मद इसरार पिता शेख मकबूल उम्र 22 साल साकिन सफेदखदान तोरवा
04 ऋषिकेश कुमार पिता राजेश कुमार उम्र 28 साल साकिन जगमल चैक तोरवा बिलासपुर

घटना का विवरण इस प्रकार है,कि आरोपी ओम बोले का भाई प्रियांशु बोले थाना तोरवा के अपराधिक प्रकरण में चालानी कार्यवाही किया गया है, ओम बोले एवं उसके साथी के द्वारा मां बहन की गाली देते हुये बोला कि प्रियाशु बोले का कोर्ट से जमानत कराने में बहुत पैसे खर्च हुये हैं।

तुम लोग 01 लाख रूपये दो यदि पैसे नही दोगे तब मैं इस बार तुम्हारा मर्डर कर दुगा तात्रिंक पूजापाठ कर मैं अपने भाई का जमानत करा लुगा और इस तांत्रिक क्रिया से तुम लोगो के उपर भगवान का प्रकोप पडेगा । प्रकरण में आरोपीयो को आज दिनांक 10.08.2026 को गिरफतार कर लिया गया हैं जिसे रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा ।

Advertisement
Share This Article