पर्यावरण संरक्षण और सावन की भक्ति से सराबोर रही काव्य कलश मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी

Advertisement
Advertisement

खरसिया (रायगढ़)। काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया द्वारा पर्यावरण पखवाड़ा एवं प्रथम सावन सोमवार के शुभ अवसर पर 3 अगस्त 2026, सोमवार को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम तथा शिव भक्ति पर आधारित उत्कृष्ट काव्य पाठ की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती सरोजिनी चौधरी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्री मनमोहन सिंह ठाकुर, श्री हरि प्रकाश गुप्ता एवं नरेंद्र कुमार वैष्णव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता काव्य कलश मंच के उपाध्यक्ष श्री राकेश नारायण बंजारे ने की। मंच संचालन श्रीमती प्रियंका “प्रिया” ने किया। आभार प्रदर्शन संस्थापक श्री पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता ने किया।
ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में श्री मनमोहन सिंह ठाकुर, श्रीमती सरोजिनी चौधरी, श्री हरि प्रकाश गुप्ता, श्री नरेन्द्र कुमार वैष्णव, श्रीमती तिलोत्तमा पाण्डेय, श्री राकेश नारायण बंजारे, श्रीमती अनामिका अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्री महेंद्र कुमार राठौर, श्री वेदराम चौहान, श्री सुखदेव सिंह राठिया, श्री खुमान सिंह भाट, श्री कुश कुमार साहू, श्री सुरेंद्र कुमार केवट एवं श्री पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी सशक्त रचनाओं और भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Advertisement
Share This Article