समाज हित में निस्वार्थ सेवा का संकल्प, नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ में जीपीएम जिले के युवा अधिवक्ता श्री संतोष साहू को प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष माननीय नीरेंद्र साहू जी एवं आईटी सेल के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू जी द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही साहू समाज के अग्रजों एवं शुभचिंतकों ने श्री साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री संतोष साहू ने कहा कि “प्रदेश साहू संघ ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। एक छोटे से नवोदित जिला जीपीएम से प्रतिनिधित्व मिला है। मैं हमेशा समाज हित को ध्यान में रखते हुए निस्वार्थ भाव से समाज के कार्यों में सहयोग और समर्पण के साथ काम करूंगा। आप सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।”
उन्होंने नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू जी, आईटी सेल प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू जी एवं समस्त समाज के वरिष्ठ अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
संतोष साहू की इस नियुक्ति से जिले के युवाओं में उत्साह है। समाज के लोगों का मानना है कि आईटी सेल के माध्यम से अब समाज की आवाज और मजबूती से प्रदेश स्तर तक पहुंचेग संपर्क: एडवोकेट संतोष साहू, प्रदेश संयुक्त सचिव आईटी सेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ – 7879531551




