सुंदरगढ़ में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: RTO के ट्रैफिक इंस्पेक्टर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

सुंदरगढ़ (ओडिशा)। ओडिशा विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) सुंदरगढ़ में पदस्थ OMVD ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक ट्रक मालिक से उसके दो हाइवा ट्रकों का परिवहन व्यवसाय बिना किसी बाधा के संचालित करने देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

विजिलेंस के अनुसार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मिश्रा ने शिकायतकर्ता से जून और जुलाई 2026 के लिए कथित तौर पर “मासिक कोटा” के रूप में 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत देने से इनकार करने पर उसने मामले की शिकायत ओडिशा विजिलेंस से की।

शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस द्वारा आरोपी से जुड़े तीन ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति (DA) के एंगल से एक साथ तलाशी ली जा रही है।

इस मामले में राउरकेला विजिलेंस थाना में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Share This Article