पेण्ड्रा, शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकारीपारा, पेण्ड्रा में शाला प्रबंधन समिति (SMC) का गठन विधिवत किया गया। शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार गठित 20 सदस्यीय समिति में 75 प्रतिशत पालक प्रतिनिधियों तथा 25 प्रतिशत निर्वाचित जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं शिक्षक प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।
सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
बैठक में सर्वसम्मति से श्री जगदीश प्रसाद प्रजापति को शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा श्री मैकुराम भरिया को उपाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचित सदस्यों में पार्षद श्री वेदराम कोल एवं श्रीमती सुनीता राठौर शामिल हैं। शिक्षाविद् सदस्य के रूप में श्री रामदास बलभद्रे और श्री कृष्ण कुमार रजक, जबकि शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में श्री साबिर अंसारी एवं प्रभारी हेड मास्टर श्री इलिजियस एक्का का चयन किया गया।
20 सदस्यीय समिति में पालक प्रतिनिधियों को मिला स्थान
समिति में पालक सदस्यों के रूप में धनश्याम रजक, सुरेश कुमार कुशवाहा, ओमवती राठौर, हुबलाल राठौर, गोविंद कोल, सुखलाल कोल, पूरनलाल कोल, कृष्ण कुमार केवट, राजकुमार रजक, अलका रजक, देववती चौधरी, वेदवती, प्रिया काछी एवं सुप्रिया पैंकरा को सर्वसम्मति से शामिल किया गया।
विद्यालय विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हुआ मंथन
बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनभागीदारी को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं छात्रहित में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
प्राचार्य ने जताया आभार
शाला प्रबंधन समिति के गठन के पश्चात विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मोनिका जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समिति से विद्यालय के विकास में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।




