Rail Retirement Bilaspur : जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए 38 रेल कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 38 रेल कर्मचारियों को जुलाई 2026 में अपनी गौरवशाली सेवा पूर्ण करने के उपरांत सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मंडल रेल प्रबंधक परिसर स्थित सीबीटी परीक्षा केंद्र में आयोजित समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

दस्तावेज, सेवा मैडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

समारोह में मंडल कार्मिक अधिकारी यू. शिव शंकर राव ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित दस्तावेज, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल प्रदान किए। वहीं, मुख्य कार्यालय अधीक्षक (आईटी) सेवक रजक ने कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड (मेडिकल) तथा सेवानिवृत्ति लाभ एवं बंदोबस्त से जुड़े नियमों की जानकारी दी।

परिजन और रेल अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन, मंडल कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

विभिन्न विभागों के कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए 38 कर्मचारियों में विद्युत विभाग के 10, इंजीनियरिंग विभाग के 13, परिचालन विभाग के 7, मेकेनिकल विभाग के 3, वाणिज्य विभाग के 3, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के 1 तथा कार्मिक विभाग के 1 कर्मचारी शामिल हैं।

उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

मंडल कार्मिक अधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित रेल सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Share This Article