Chhattisgarh Teacher Recruitment : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज, 1654 पदों पर होगी नियुक्ति; 25 अक्टूबर को परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। सहायक शिक्षक भर्ती के बाद अब शिक्षक पदों के लिए लोक शिक्षा संचालनालय ने भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। जारी विज्ञापन के अनुसार प्रदेश में कुल 1,654 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी।

सात विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती

लोक शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार अलग-अलग विषयों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

  • अंग्रेजी विषय – 504 पद
  • संस्कृत विषय – 300 पद
  • हिंदी विषय – 250 पद
  • गणित विषय – 250 पद
  • सामाजिक विज्ञान – 250 पद
  • कृषि विषय – 100 पद

ऑनलाइन आवेदन और चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया संबंधित संभागीय संयुक्त संचालकों के अधीन पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम सहित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट एवं एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

25 अक्टूबर 2026 को होगी लिखित परीक्षा

जारी विज्ञापन के अनुसार शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। हालांकि भर्ती प्रक्रिया उच्चतम न्यायालय में लंबित प्रकरण के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

Chhattisgarh Teacher Vacancy : छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

Share This Article