धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पेंड्रा में कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और राहुल गांधी के संघर्ष की जीत बताया

Advertisement
Advertisement

पेंड्रा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पेंड्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकालकर खुशी व्यक्त की। बस स्टैंड गौरेला में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने इसे छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गंगमती भानु ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि सत्य और जनहित की इस लड़ाई में मिली सफलता लोकतंत्र की जीत है।

पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस के निरंतर संघर्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दों का परिणाम देश के सामने है। उन्होंने इसे अन्याय के विरुद्ध सत्य की जीत बताया।

कांग्रेस नेता ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं रमेश साहू ने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता रही है और यह विजय उसी संघर्ष का परिणाम है।

नारायण शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी ताकत होती है और कांग्रेस हमेशा जनभावनाओं के साथ खड़ी रही है। राकेश मसीह ने कहा कि युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

चंद्रभान मरावी ने इसे देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के विश्वास की जीत बताया, जबकि अमोल पाठक ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष हमेशा जनहित और संविधान की रक्षा के लिए रहा है। अफसर खान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की ताकत सर्वोपरि है और कांग्रेस सत्य, न्याय तथा युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकालकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगमती भानु, पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव, ओमप्रकाश वर्मा, रमेश साहू, मूलचंद कुशराम, अमोल पाठक, राकेश मसीह, नारायण शर्मा, बदल सिंह, नीलेश साहू, अमित सोनी, सुभाष मित्तल, मो. शाकिल, संदीप दूबे, संतोष ठाकुर, शहनाज बानो, सुनीता थिमोथी, ममता पैकरा, रेखा तिवारी, जयश्री कुशराम, आलोक शुक्ला, शारदाचरण पसारी, वीरेंद्र मिश्रा, अवधेश गुर्जर, अफसर खान, मदन सोनी, चंद्रभान मरावी, शिवांश दूबे, राजेश गुप्ता, पार्षद राजेश सोनी, पार्षद प्यारेलाल रघुवंशी, आसीम मंसूरी, मो. अनवर, शहंशाह मंसूरी, आसिफ राहुल, लाल बहादुर सिंह, सुनील कुमार, अजय मिश्रा, अनिल ठाकुर, सेमलाल, मनोज श्रीवास, गब्बर रजक, शंकर कुशवाहा, उमाकांत सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article