छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात की आशंका

Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बीती रात कई जिलों में जमकर बारिश हुई, जिसके बाद मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 26, 27 और 28 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 और 27 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार को गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

कई अन्य जिलों में भी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा और कोरबा जिलों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

IMD ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

बारिश और खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। साथ ही नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।

Advertisement
Share This Article