प्रतापपुर में माँ समलेश्वरी सेवा ट्रस्ट की दुकान पर अवैध कब्जे का आरोप, एसपी से शिकायत

Advertisement
Advertisement

सूरजपुर। नगर पंचायत प्रतापपुर स्थित माँ समलेश्वरी सेवा ट्रस्ट की दुकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने और किराया नहीं देने का आरोप लगाते हुए ट्रस्ट ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर से शिकायत की है। ट्रस्ट के सह-सचिव सचिन तायल ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और बकाया राशि की वसूली की मांग की है।

ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, माँ समलेश्वरी सेवा ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2020-21 में अपनी भूमि पर दुकानों का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद दुकानों में शटर लगाकर ताला बंद किया गया था और चाबी ट्रस्ट के पास सुरक्षित रखी गई थी। दुकानों का आवंटन शासन के निर्देशों के अनुसार किया जाना था।

ट्रस्ट का आरोप है कि 19 अगस्त 2022 को विनोद जायसवाल (पिता विजय जायसवाल) ने बिना किसी अधिकार के दुकान का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश कर लिया। विरोध करने पर ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और किराया अथवा अमानत राशि देने से भी इंकार कर दिया गया।

अन्य दुकानों पर भी कब्जे का आरोप

ट्रस्ट ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा पूर्व में दो अन्य दुकानों पर भी अवैध कब्जा किया गया है, जिनका किराया अब तक जमा नहीं किया गया है।

मामले को लेकर 31 अगस्त 2025 को ट्रस्टियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और बकाया राशि की वसूली का निर्णय लिया गया।

एसपी से कार्रवाई की मांग

ट्रस्ट के सह-सचिव सचिन तायल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि—

  • आरोपी के कब्जे से दुकानों को खाली कराया जाए।
  • बकाया किराया राशि की वसूली कर ट्रस्ट खाते में जमा कराई जाए।
  • ताला तोड़ने और अवैध कब्जे के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

शिकायत के साथ ट्रस्ट के पंजीयन दस्तावेज और बैठक प्रस्ताव की प्रतियां भी पुलिस प्रशासन को सौंपे गए हैं। मामले में पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share This Article