Narayanpur Naxal Operation : नारायणपुर पुलिस और BSF की संयुक्त कार्रवाई, जंगल से नक्सलियों का हथियार डंप बरामद

Advertisement
Advertisement

कोहकामेटा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, हथियार और जिंदा कारतूस जब्त

नारायणपुर। जिले में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान नारायणपुर पुलिस एवं 58वीं वाहिनी बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान थाना कोहकामेटा क्षेत्र के कच्चापाल जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार डंप बरामद किया गया।

जंगल में छिपाकर रखे गए थे हथियार और विस्फोटक सामग्री

नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा नक्सलमुक्त क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा पूर्व में छिपाए गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कच्चापाल के जंगल में संदिग्ध स्थान से हथियारों का डंप मिला।

बरामद सामग्री की सूची

सुरक्षा बलों ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। बरामद सामग्री में शामिल हैं—

  • .303 रायफल – 01 नग
  • .315 रायफल – 01 नग
  • स्थानीय निर्मित बैरल लांचर – 01 नग
  • .303 बोर के जीवित कारतूस – 17 नग
  • 7.62 मिमी के जीवित कारतूस – 10 नग
  • 12 बोर के कारतूस – 04 नग
  • .303 मैगजीन (खाली) – 01 नग
  • कारतूस फिलर – 02 नग
  • .303 ट्रेसर रॉड – 03 नग

थाना कोहकामेटा में की जा रही कार्रवाई

बरामद सभी सामग्री को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में थाना कोहकामेटा में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नक्सल गतिविधियों पर लगातार नजर

नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा जिले के नक्सल प्रभावित और नक्सलमुक्त क्षेत्रों में लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री की बरामदगी से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी तथा क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

Advertisement
Share This Article